35 लाख रुपये का माल लेकर नहीं किया भुगतान, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
35 लाख रुपये का माल लेकर नहीं किया भुगतान, केस दर्ज
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में दिल्ली के एक कारोबारी से 35 लाख रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। शिकायत में आशीष जैन ने बताया कि उनकी कंपनी पॉलीकार्बोनेट शीट का निर्माण और व्यापार करती है। आरोप है कि अनिल कुमार ने हर महीने करीब 100 मीट्रिक टन पॉलीकार्बोनेट शीट की बिक्री का दावा किया। शुरुआती दौर में आरोपी आंशिक भुगतान करता रहा। आरोप है कि अक्टूबर के बाद स्थिति बदल गई। आरोपी ने माल तो ले लिया, लेकिन भुगतान बंद कर दिया। कई बार संपर्क और भुगतान की मांग के बावजूद राशि नहीं दी गई। दबाव के बीच आरोपी ने पांच लाख,3 लाख और 2 लाख के चेक दिए लेकिन तीनों बाउंस हो गए। आरोपी ने 34.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।