ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चुराने वाले गिरोह के 5 आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चुराने वाले गिरोह के 5 आरोपी अरेस्ट
n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना सिंभावली और बहादुरगढ़ पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कुंतल कॉपर कॉइल, तंमचे और दो वाहन बरामद किए गए हैं। एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि सिम्भावली क्षेत्र के हिम्मतपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया है। इनकी पहचान गाजियाबाद निवासी समीर, मोहम्मद आरिफ, शाहिद, मेरठ निवासी आसिफ और आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आसिफ और आरिफ पर 26-26 जबकि समीर व आशु पर 27-27 केस दर्ज हैं।