मकान का ताला तोड़कर कब्ज़ा करने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad houses lock broken and occupied threat to kill
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के गांव गढ़ी में एक मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में ऋषिपाल चौधरी और उनके बेटे रूपक चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत में कविनगर निवासी मयंक मित्रा ने बताया कि उन्होंने 5 मई 2026 को गांव गढ़ी में चंदा घोष से 192.30 वर्ग मीटर का एक मकान खरीदा था। खरीदने के बाद उन्होंने मकान पर कब्जा लेकर अपना ताला लगा दिया। आरोप है कि 9 मई को जब वह मकान पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला और ऋषिपाल चौधरी व उसके बेटे रूपक चौधरी ने मकान पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने विरोध करते हुए ताला तोड़ने के बारे में पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया और इसी तरह से कब्जा करने की बात कही। मयंक मिश्रा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग शहर के थानों में कई केस दर्ज हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।