कार टकराने पर बीच सड़क परिवार से मारपीट व अभद्रता

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida family assaulted and abused on road after car collision threatened with death
n NBT रिपोर्ट, नोएडा :सेक्टर-47 से लौट रहे एक परिवार के साथ बीच सड़क पर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम निवासी केशव कुमार झा ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से घर जा रहे थे। इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास पार करते ही पीछे से आ रही कार ने अचानक बिना किसी संकेत के कार में टक्कर मार दी। हादसे में केशव की कार के बाईं ओर के दोनों दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

टक्कर के बाद दूसरी कार से चार युवक उतरे और केशव की कार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बोनट और शीशों पर प्रहार किया और विरोध करने पर केशव की पत्नी को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने पर जब राहगीर जुटने लगे, तो आरोपी कार समेत फरार हो गए।