युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
modinagar attempted rape of a young woman accused called by promising to delete obscene photos
n NBT न्यूज, मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो डिलीट करने का झांसा देकर आरोपी ने युवती को बुलाया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि गांव निवासी पीड़िता की सहेली ने कुछ समय कपड़े बदलते समय उसके फोटो क्लिक कर लिए थे। दो दिन पहले सहेली के भाई ने फोटो डिलीट करने के बहाने युवती को घर बुलाया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। मामले में बुधवार को हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी भी मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।