फर्ज़ी लूट मामले में आरोपी पकड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम
mastermind of fake loot shoaib arrested 45 thousand cash and bike recovered
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद/मसूरी : मसूरी क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी के रिश्ते के भांजे से फर्जी लूट के मामले में फरार आरोपी को मसूरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 45 हजार रुपये कैश और बाइक बरामद की है। एसीपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पिलखुवा के खेड़ा निवासी शोएब है। वह मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नवेद, शादाब और फुरकान दोस्त हैं। नवेद के कहने पर ही लूट की झूठी साजिश रची। बता दें कि पांच जुलाई को स्क्रैप कारोबारी रिजवान ने मसूरी थाने में लूट के संबंध में केस दर्ज कराया था कि उन्होंने अपने रिश्ते के भांजे नवेद को अपने पार्टनर से रकम लेने के लिए भेजा था लेकिन उसने आकर रकम नहीं दी और रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दी। मामले में पुलिस छह जुलाई को तीन आरोपी फुरकान, नवेद और शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके पास से पुलिस ने 1.67 लाख रुपये बरामद किए थे।