करोड़ों के गबन का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad former officials of schiller institute accused of embezzling crores drew lakhs in salary by posing as principal
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : राजनगर स्थित शिलर इंस्टीट्यूट के पूर्व पदाधिकारियों पर खुद को विद्यालय का प्रधानाचार्य दिखाकर कई साल तक लाखों रुपये का वेतन लेने और समिति के खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन करने का आरोप लगा है। मामले में समिति की निर्वाचित सचिव ने पूर्व पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अर्णव गुप्ता और जोसेफ एलेक्जेंडर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में निधि गुप्ता ने बताया कि 27 जून 2025 को उन्हें समिति का सचिव बनाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद पूर्व पदाधिकारी समिति के बैंक खाते, वित्तीय अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में रखे हुए हैं। आरोप है कि वीवीआईपी सोसाइटी निवासी मुख्य आरोपी अजय कुमार गुप्ता को कभी प्रधानाचार्य नियुक्त नहीं किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने खुद को प्रधानाचार्य बताकर समिति के खातों से नियमित वेतन लिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।