Fake Complaint Case Reaches Court Order To Register Complaint Case On Womans Plea
फर्ज़ी तरीके से शिकायत का मामला कोर्ट पहुंचा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, आरडीसी : कविनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में फर्जी पुलिस मुहर और हस्ताक्षर लगाकर झूठी शिकायत तैयार करने के आरोप में कोर्ट ने महिला की अर्जी को कंप्लेंट केस के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-2) ने मामले में पुलिस जांच के बजाय कंप्लेंट केस के रूप में सुनवाई करने का फैसला लिया है। अब 17 अगस्त को परिवादिनी के बयान दर्ज होंगे। रानी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रजनी ने अपने पति सुनील और जोगेंद्र के साथ मिलकर शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये लिए थे। रुपये वापस नहीं करने पर पहले से मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश में 10 फरवरी 2016 को सिहानी गेट थाने की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर लगाकर उसके खिलाफ झूठी शिकायत तैयार की गई और बाद में उसके आधार पर कोर्ट में याचिका दायर कर दिया गया।