घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
dharuheda 25 year old girl playing outside home crushed by car died on the spot accused absconding
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: धारूहेड़ा में घर के सामने खेल रही ढाई साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर शव को अस्पताल में छोड़कर कार सहित फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी किशन कांत मिश्रा मजदूरी करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह परिवार के साथ सेक्टर-4 धारूहेड़ा में किराए पर रह रहे हैं। बुधवार सुबह उनकी ढाई वर्षीय बेटी आन्या घर के सामने गली में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कार यूटर्न लेकर गली में आई और बच्ची को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आन्या घायल हो गई। कार ड्राइवर उसे अपनी गाड़ी से धारूहेड़ा के एक निजी असपताल लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही ड्राइवर को इसका पता चला, वह बच्ची के शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।