बुज़ुर्ग दंपती को झांसे में ले लाखों की चेन झपटी

नवभारतटाइम्स.कॉम
elderly couple deceived lakhs worth of chain snitched cunning woman arrested
n NBT रिपोर्ट, टीएचए

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंदिरापुरम में एक शातिर महिला ने दो बच्चों के साथ मिलकर जादू-टोने और लालच देकर बुजुर्ग दंपती व उनकी बेटी को बातों में उलझाया और उनके गले से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की दो तोले की सोने की चेन झपट फरार हो गई। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
गुलमोहर ग्रीन में रहने वाले राम प्रवेश राय (61) ने बताया कि वह एक साल पहले बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के पद से रिटायर्ड हैं। 26 जून को वह पत्नी और बेटी के साथ ई रिक्शा से हैवीटेट सेंटर से शिप्रा मॉल जा रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शे में ही एक महिला 14 और 6 साल की दो बच्चियों के साथ बैठ गई। महिला के कहने पर वह ई-रिक्शे में आगे बैठ गए तभी आरोपी महिला के साथ मौजूद छोटी बच्ची ने उनकी पत्नी के पैर पर जोर-जोर से अपना पैर मारना शुरू कर दिया।

महिला ने बताया बेटी को गंभीर बीमारी है। वह ई-रिक्शा से उतरने भी नहीं दे रही थी। महिला बातों में उलझाए हुए थी। शिप्रा मॉल के सामने महिला ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। जब वह गेट पर पहुंची तो उन्हें पता चला, जिसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिले। उन्होंने शिप्रा मॉल के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, जिसमें महिला पत्नी के गले से सोने की चेन काटते देखी गई। उन्होंने बताया कि अगले दिन खुद उन्होंने ई-रिक्शा चालक को खोज लिया। सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो आरोपी महिला आदित्य मॉल और फिर अभय खंड तक जाते हुए दिखी।