ऑफिस के सहकर्मी पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad office owner accused of attempted rape woman files case
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के राजनगर में सुंदरम बिल्डिंग स्थित एक ऑफिस में काम करने वाली युवती ने ऑफिस मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना 7 जुलाई की है। मामले में युवती ने कविनगर थाने में मदनलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत में नंदग्राम क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह सुंदरम बिल्डिंग स्थित एक ऑफिस में जॉब करती हैं। काफी दिनों से ऑफिस में स्टाफ नहीं आ रहा था तो उन्होंने भी ऑफिस आने से मना कर दिया और कहा कि जब स्टाफ आएगा तो वह भी आना शुरू कर देंगी। युवती का आरोप है कि 7 जुलाई की सुबह फोन करके ऑफिस मालिक ने उसे ऑफिस बुलाया। ऑफिस में मालिक मदनलाल ने ड्रिंक की हुई थी। उन्होंने घर जाने के लिए बोला तो मैंने मना कर दिया। इसी बीच ऑफिस की लाइट चली गई। आरोप है कि लाइट जाने पर उन्होंने घर जाने के लिए बोला तो उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती की और उस पर हाथ भी उठाया। इसी बीच वह उसके साथ अश्लीलता करने लगे। शोर मचाने पर ऑफिस के बाहर कुछ लोग आ गए तो आरोपी उनका मोबाइल छीनकर भाग गया।