Ghaziabad Severe Traffic Jam On Nh 9 Due To Car truck Overturning Traffic Halted
NH पर कार-ट्रक पलटने से जाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : एनएच नौ पर बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कमला हॉल के पास एक मिक्सर ट्रक पलट गया, जिससे जाम लग गया। वहीं, राहुल विहार के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों हादसों के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। मिक्सर ट्रक को तीन क्रेन की मदद से सीधा कराया गया।