हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
hit and run case accused car driver arrested identified through cctv footage
n NBT रिपोर्ट, एसपीआर

एक सप्ताह पहले बादशाहपुर थाना एरिया में एसपीआर चौकी के निकट हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से कार भी बरामद कर ली है। इस मामले में एसपीआर पुलिस चौकी ने केस दर्ज किया था। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी की कार नंबर की डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची थी।
बता दें कि 2 जुलाई को एसपीआर पुलिस चौकी की एक टीम ने सिविल लाइन के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों के बयान लेकर यह केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एसपीआर पर पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ा था। यहां पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने उसे हिट कर दिया। वह यहां अपने दोस्त के साथ खड़ा था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। उसकी पहचान फरीदाबाद के अनंगपुर निवासी रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से कार भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।