Indias Stronger Global Role Importance Of Cooperation And Diplomacy In The Indo pacific
मज़बूत होगी वैश्विक भूमिका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
8 जुलाई का संपादकीय हिंद-प्रशांत पर नजर पढ़ा। आज हिंद-प्रशांत व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला का भी केंद्र बन चुका है। ऐसे समय में भारत का इंडोनेशिया और अन्य साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाना दूरदर्शी कदम है। भारत को विस्तारवाद के बजाय सहयोग, नियम आधारित व्यवस्था और संतुलित कूटनीति पर जोर देते हुए क्षेत्रीय देशों के साथ मजबूत आर्थिक व सामरिक साझेदारी विकसित करनी चाहिए। इससे भारत की वैश्विक भूमिका मजबूत होगी और क्षेत्र में स्थिरता भी बढ़ेगी।