Knife Attack Delivery Boys Drinking Alcohol Stabbed Friend In The Stomach 3 Accused Arrested
युवक पर चाकू से हमला करने में 3 आरोपी दबोचे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-53 थाना एरिया में दो दिन पहले शराब पीने के दौरान आपस में कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 मामले की जांच कर रही थी। पुलिस अरेस्ट किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि पीड़ित अपने दोस्त सेक्टर-52 कोयल विहार निवासी सागर के साथ सेक्टर-52 गए थे। यहां पर एक खाली जगह में तीन युवक शराब पी रहे थे। ये सभी डिलिवरी बॉय थे। इन युवकों के साथ उनके दोस्त की कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक ने उनके दोस्त सागर को पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर इसकी जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 को दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के बांदा निवासी 25 वर्षीय आदित्य, एमपी के महाराजपुर निवासी पंकज और यूपी के हमीरपुर निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई। देवेंद्र एक कंपनी में नौकरी करता है जबकि बाकी दोनों डिलीवरी का काम करते हैं।