लंबे पावर कट ने बढ़ाई दिक्कत

नवभारतटाइम्स.कॉम
long power cuts in gurgaon due to rain electricity system collapses
n NBT न्यूज, गुड़गांव: शहर में मंगलवार को दिनभर और देर रात हुई बारिश ने गुड़गांव की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। सेक्टरों, कॉलोनियों और हाईराइज सोसायटियों में घंटों बिजली गुल रही। लोगों को उमस के बीच रहना पड़ा। DHBVN के अनुसार, 7 जुलाई को गुड़गांव-1 सर्कल में 168 और सर्कल-2 में 113 शटडाउन दर्ज किए गए। बिजली कटौती की शिकायतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा। सर्कल-1 में 3,110 और सर्कल-2 में 3,363 शिकायतें दर्ज हुईं। इस तरह जिले में एक दिन में कुल 6,473 बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं। बुधवार सुबह भी सेक्टर-10ए स्थित 66 केवी कादीपुर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई।