विकास के दावे हुए हवा: वर्धन

नवभारतटाइम्स.कॉम
millennium city drowned in rain development claims exposed congress targets bjp government
n NBT रिपोर्ट, बादशाहपुर: शहर में मंगलवार की बारिश के बाद हुए जलभराव, सड़क धंसने और लंबे ट्रैफिक जाम को लेकर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ही बारिश ने मिलेनियम सिटी में विकास के सभी दावों की हकीकत सामने ला दी। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस रोड और NH-48 समेत कई जगह सड़कें धंस गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। उनका आरोप है कि हर साल मॉनसून से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज सुधार के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही शहर की व्यवस्था जवाब दे देती है। जनता टैक्स भरती है, बदले में परेशानी झेलती है।