लापता तीन साल की बच्ची मिली, परिवार को सौंपा

नवभारतटाइम्स.कॉम
missing 3 year old girl found kosli police handed over to family
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: थाना कोसली पुलिस ने गांव झाल बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूम रही 3 साल की एक बच्ची के परिजनों की तलाश करके उसे सकुशल उनके हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। थाना प्रबंधक कोसली निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ईवीआर 573 को गांव झाल बस स्टैंड पर एक 3 साल की बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। टीम ने बच्ची से उसके परिवार के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाई। बच्ची को थाने लाया गया। इसके बाद पीएसआई विकास के नेतृत्व में टीम का गठन कर आसपास के इलाके में बच्ची के परिजनों की तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि बच्ची कोसली सब्जी मंडी में एक किराये के मकान में रहने वाले परिवार की है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से बात की। बच्ची के पिता विनोद कुमार ने बताया की सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसके बाद से वे उसे तलाश रहे थे।