Nagar Nigam Bill Fraud Another Arrested In 3 Lakh Fraud Accused Caught From Alwar
नगर निगम के बिल के नाम पर तीन लाख की ठगी में एक और गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने नगर निगम में बिल अपडेट करवाने के नाम पर ठगी करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आराेपी ने पीड़ित के पास लिंक भेजकर तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक आराेपी को पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।सब इंस्पेक्टर विकास नागर की टीम ने आरोपी को राजस्थान के अलवर से अरेस्ट किया। आरोपी की पहचान अलवर के गांव चंदुकी निवासी 22 वर्षीय अरबाज खान के रूप में हुई है। इस मामले में नरेंद्र लववंशी और फिरोज को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि आरोपियों ने ठगी की रकम से पेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाया था। आरोपी ने यह कार्ड आरोपी वसीम को और वसीम ने अरबाज को बेचा था। अरबाज खान ने यह कार्ड आरोपियों को 14 हजार रुपये में उपलब्ध करवाय था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।