नरेश गोयल नहीं जा पाएंगे विदेश

नवभारत टाइम्स
naresh goyal will not be able to go abroad bombay high court rejects eds application travel halted
NBT रिपोर्ट, मुंबई: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल का इलाज के लिए विदेश जाने का निर्णय फिलहाल टल गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोयल की विदेश यात्रा के विरोध में ईडी के आवेदन को निरर्थक मानकर उसका खात्मा कर दिया है। दो वजहों से गोयल की यात्रा टली है। पहला, विदेश जाने के संबंध में गोयल को मिली अनुमति की समय सीमा खत्म हो गई है। दूसरे, जारी लुक आउट सर्कुलर उन्हें विदेश यात्रा से रोक रहे है।