कम बारिश से 92 लाख हेक्टेयर घटा बुआई रकबा

नवभारत टाइम्स
sowing area reduced by 92 lakh hectares due to less rain government on alert
अल-निनो के चलते कम बारिश से खेती-बाड़ी पर असर न पड़े, इसके लिए सरकार अलर्ट है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार सहित 13 राज्यों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक 350.85 लाख हेक्टेयर में खरीफ सीजन की बुआई हुई, है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 91.95 लाख हेक्टेयर कम है। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद चौहान ने कहा कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिसके चलते वर्षा की कमी वाले जिलों की संख्या 262 से घटकर 178 पर आ गई है।