Threat To Woman For Not Repaying Loan Case Registered Against Piramal Finance Employees
लोन न चुकाने पर कॉल कर दी धमकी, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी एक महिला ने फाइनैंस कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर कॉल कर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उन्होंने पिरामल फाइनैंस कंपनी से लोन लिया था, जिसकी कुछ किस्त जमा नहीं हो पाईं। ऐसे में उनके पास अनजान नंबर से कॉल कर गाली-गलौज व धमकी देकर बदतमीजी की गई। कॉल करने वालों ने खुद को पिरामल फाइनैंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताते हुए अपने नाम धर्मेंद्र और तनवीर बताया। आरोप है कि आरोपी कॉलरों ने उनके और उनकी बेटी के बारे में अशोभनीय बातें बोलीं, जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।