Two Arrested For Stealing Bikes To Fulfill Hobbies 4 Stolen Bikes Recovered
शौक पूरे करने को चोरी करते थे बाइक, दो पकड़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं। दोनों ने मिलकर चोरी की 12 वारदात करने बात कबूली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एक आरोपी नशे की पूर्ति के लिए जबकि दूसरा नई बाइक पर शॉर्ट विडियो बनाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता था। पालम विहार थाना पुलिस ने 5 मई को आई एक शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज किया था। इस केस की जांच पालम विहार क्राइम ब्रांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार के चंपारण निवासी शहाबुद्दीन आलम और दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी मनीष को अरेस्ट किया। मनीष को उद्योग विहार से और शहाबुद्दिन को दिल्ली से अरेस्ट किया गया। शहाबुद्दीन चोरी की बाइक बेचकर नशीले पदार्थ खरीदता था, जबकि मनीष केटीएम 390 बाइक खरीदने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करता था।