Woman Assaulted Over Tying Cattle Outside House 3 Drunk Accused Arrested
घर के बाहर पशु बांधने को लेकर महिला से मारपीट, 3 पर केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
नंदग्राम क्षेत्र की पीपल कॉलोनी निवासी एक महिला से 3 लोगों ने मारपीट कर अभद्रता की। आरोपियों ने घर के बाहर बंधे गोवंश को हटाने को लेकर उनसे झगड़ा किया और सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। घटना 3 जुलाई की है। मामले में महिला की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने 6 जुलाई को कन्हैया, सचिन और छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया है।शिकायत में महिला ने बताया कि 3 जुलाई को वह दूध देकर घर लौटीं। उस दौरान उनके घर के बाहर कन्हैया, सचिन और छोटू खड़े थे। आरोप है कि वे तीनों नशे में थे। तीनों ने मिलकर उनके घर के बाहर बंधे गोवंश को हटाने के लिए कहा। उन्होंने उनसे इससे कुछ बिगड़ने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद बाल खींचकर उन्हें गिराकर अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का कहना है कि वह घर पर अकेली रहती हैं। उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।