381 Lakh Fraud In The Name Of Selling Flat In Wave City Case Registered
फ्लैट बेचने के नाम पर 3.81 लाख हड़पे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : वेव सिटी क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 3.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत में प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पैरास टिएरा सोसायटी निवासी सूर्यकांत दीक्षित से साढ़े 18 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ था। एग्रीमेंट के बाद उन्होंने करीब 3.81 लाख रुपये दिए। सूर्यकांत दीक्षित ने उसी फ्लैट को किसी अन्य को बेचने की कोशिश शुरू कर दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।