8 साल का छात्र पानी से भरे गड्ढे में गिरा, बचाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
8 year old student fell into a water filled pit narrowly escaped
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-62 आशियाना में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरकारी प्राइमरी स्कूल का 8 साल का छात्र स्कूल परिसर से बाहर निकल पास ही पानी से भरे गड्ढे में उतर गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

साहूपुरा गांव के सरकारी स्कूल की प्राइमरी शाखा सेक्टर-62 आशियाना में संचालित होती है। स्कूल के शिक्षक उपकार ने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दो महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण शुक्रवार को स्कूल में केवल दो शिक्षक थे। सुबह करीब 10 बजे चौथी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से बाहर निकल गया। स्कूल के पास एक खाली प्लॉट में बरसात का पानी भरा हुआ था। उसी में गिर गया।