महापंचायत की बनाई रणनीति

नवभारतटाइम्स.कॉम
महापंचायत की बनाई रणनीति
n NBT न्यूज, दनकौर : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 17 जुलाई को प्रस्तावित किसान महापंचायत व आंदोलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दनकौर कस्बे में किसान संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता कृष्ण बैंसला ने की। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई और क्षेत्र के किसानों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया।