Elderly Man Beaten With Sticks For Protesting Loud Music Condition Serious
तेज म्यूजिक का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित इमलिया गांव में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का विरोध करने पर बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित धम्मी नागर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर रात कार सवार तीन युवक उनके घेर के सामने तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी हुई और युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों वापस लौटे और सो रहे धम्मी नागर पर डंडों से हमला कर फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।