43 लाख रुपये की धोखाधड़ी की

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad rs 43 lakh fraud in the name of molding machine case registered
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मोल्डिंग मशीन बेचने के नाम पर 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर निवासी वीके पॉलीमर के संचालक दुर्गेश सिंह की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के लवोनिया अपार्टमेंट निवासी अनिल गुप्ता, उसके बेटे साहिल गुप्ता और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2020 में 650 टन क्षमता की मोल्डिंग मशीन का 45 लाख रुपये में सौदा हुआ था। आरोप है कि उन्होंने 22.50 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जबकि 20.50 लाख रुपये नकद दिए, लेकिन मशीन नहीं मिली। बाद में पता चला कि आरोपी ने मशीन दूसरी पार्टी को बेच दी।