कंपनी में पार्टनरशिप कर ~51 लाख का गबन, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
partnership in company 51 lakhs embezzled fir registered
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित सुपरटेक लिविंगस्टोन निवासी आमोद कुमार गिरि मैसर्स यूनिस्पेस कॉन्ट्रैक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने पार्टनरशिप कर कंपनी में कुछ लोगों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। मामले में आमोद गिरी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अपूर्व स्वाइन, सोमदत्त स्वाइन, राकेश सिंह और अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
शिकायत में आमोद गिरी ने बताया कि उनकी कंपनी मैसर्स टेक्नोग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ इंडियन ऑयल अडानी गैस लिमिटेड की परियोजना के संचालन का अनुबंध था। 8 जुलाई 2019 को हुए समझौते के मुताबिक, क्लाइंट से मिलने वाला पूरा भुगतान पंजाब नैशनल बैंक की इंदिरापुरम शाखा स्थित एस्क्रो खाते में जमा होना था। इसके बाद राशि का 95 प्रतिशत हिस्सा यूनिस्पेस कॉन्ट्रैक्ट्स और 5 प्रतिशत टेक्नोग्लोबल सर्विसेज को दिया जाना तय था। 24 दिसंबर 2025 को इंडियन ऑयल अडानी गैस लिमिटेड ने एक करोड़ 6 लाख रुपये का भुगतान किया लेकिन यह रकम एस्क्रो खाते में जमा करने के बजाय अन्य खातों में भेज दी गई। इस भुगतान में उनकी कंपनी का वैध हिस्सा एक करोड़ से अधिक था, जबकि उन्हें केवल 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इस प्रकार 50 लाख 95 हजार रुपये रोककर गबन कर लिया गया। गड़बड़ी की जानकारी अगले दिन 25 दिसंबर को हुई। आमिद ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 को खाते के मिलान के बहाने कर्मचारियों को कई बार कार्यालय बुलाया गया लेकिन आरोपी लगातार भुगतान टालते रहे और अलग-अलग जगहों पर बुलाकर भ्रमित करते रहे।