ब्लड बैंक में पांच मिनट तक हेल्थ एटीएम मशीन को चलाते रहे AD

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad blood bank health atm machine not working even after five minutes ad expresses displeasure
n NBT न्यूज, गाजियाबाद : जिला एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार को अपर निदेशक (एडी) डॉ. मनोज कुमार सेन और संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान ने औचक निरीक्षण कर कई खामियां पकड़ीं। ब्लड बैंक की हेल्थ एटीएम मशीन पांच मिनट प्रयास के बाद भी चालू नहीं हुई। डेंगू वार्ड में एक्सपायरी दवा का रेकॉर्ड और सूची नहीं मिली, जबकि दवा भी व्यवस्थित नहीं रखी थीं। इस पर नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाई गई। अधिकारियों ने इमरजेंसी, ओपीडी, रसोई और निर्माणाधीन 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी पर जवाब तलब किया गया और व्यवस्थाएं शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज श्याम से बाहर की दवा लिखने को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा उचित व्यवहार, नर्सों द्वारा समय पर दवा देने और वार्ड की साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। वार्ड की छत पर जाकर जमा हुए पानी का निरीक्षण किया। सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।