Noida Car Parked Outside House Targeted Windows Smashed Wiring Burned Causing Heavy Damage
घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ चोरी, वायरिंग जलाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के छलेरा गांव में घर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने निशाना बनाकर उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार के शीशे तोड़कर अंदर घुसे और एसी के पार्ट्स व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। जाते-जाते उन्होंने कार की अंदरूनी वायरिंग भी जला दी, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छलेरा गांव निवासी मांगेराम सैनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 मई की रात अपनी फोर्ड इको स्पोर्ट कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली।