41 Thousand Houses Built For Homeless 20165 Beneficiaries Receive 107 Crore Aid Under Pm Awas Yojana gramin
बेघरों के लिए 41 हज़ार मकान बने
नवभारतटाइम्स.कॉम•
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20,165 लाभार्थियों को सहायता मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 76 हजार 466 मकान स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आकस्मिक मृत्यु, दिव्यांगता अथवा चोट लगने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दयालु योजना-2 लागू की गई है। ी मुख्यमंत्री ने गैस सिलिंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 16 हजार बहनों खातों में मई माह की 18.97 करोड़ की सब्सिडी जारी की।