CM के एक क्लिक पर 50 लाख खातों में 1582 करोड़ ट्रांसफर

नवभारतटाइम्स.कॉम
CM के एक क्लिक पर 50 लाख खातों में 1582 करोड़ ट्रांसफर
NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत लगभग 9 लाख 98 हजार लाभार्थी महिलाओं/बेटियों के बैंक खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि सीधे (DBT) ट्रांसफर की गई है। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। अब तक कुल नौ किस्तों में 1832 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया गया था। चालू वित्त वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 6 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विभिन्न 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 442 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से एक हजार 582 । सीएम ने कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त भी जारी की।