एलडीए के नाम से फर्जी पत्र वॉट्सऐप पर भेजा, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
fake letter sent on whatsapp in the name of lda case of forgery registered
nNBT न्यूज, गोसाईंगंज : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सहायक चकबंदी अधिकारी (अर्जन) तुलसीराम की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनके नाम और पदनाम का दुरुपयोग कर एलडीए का फर्जी पत्र तैयार किया गया और वॉट्सऐप के जरिए भेजा गया।

तुलसीराम ने बताया कि उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से एलडीए के लेटरहेड पर जारी एक कथित पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में ग्राम अरदौनामऊ की खसरा संख्या 239 और 240 से संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र का उल्लेख था। जांच में पता चला कि पत्र, पत्रांक और उस पर किए गए हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हैं तथा एलडीए के अर्जन अनुभाग से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि जालसाजों ने कूटरचना कर उनके पदनाम का दुरुपयोग किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फर्जी पत्र भेजने वाले की पहचान और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।