मामूली विवाद पर मारपीट, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad youth attacked with deadly intent over minor dispute 9 named accused
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : NIT के टाउन नंबर 2 क्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 4 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बड़खल जमाई कॉलोनी निवासी आमिर ने बताया कि वह तिकौना पार्क स्थित 'राज मोटर' पर मिस्त्री का काम करता है। घटना के वक्त उसके छोटे भाई सान मोहम्मद का आदिल नाम के व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। अपने भाई को विवाद में घिरा देख आमिर बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा तभी आरोपी आदिल ने अपने भाई खालिद, आशु, व अन्य केसाथ हमला बोल दिया।