Fear Of Digital Arrest Used To Defraud 81 Lakhs Another Accused Arrested
डिजिटल अरेस्ट कर 81 लाख की ठगी में गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़
साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 81 लाख रुपये की ठगी में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा जिले के गांव बांस मूण्डधीस्या निवासी राजेश के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, जांच में सामने आया कि राजेश साइबर ठगों के लिए दूसरी लेयर का बैंक खाताधारक था। उसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करा रखा था, जिसमें ठगी की रकम में से 7.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित से वसूले गए 81 लाख रुपये पहले दो अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए थे। पुलिस के अनुसार सेक्टर-7डी निवासी एक शख्स ने 21 अक्टूबर 2025 को शिकायत दी थी कि 14 से 18 अक्टूबर 2025 के बीच उसके पास खुद को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन बेंगलुरु, पुलिस और सीबीआई मुंबई का अधिकारी बताने वाले लोगों के विडियो और ऑडियो कॉल आए। आरोपियों ने उसे डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया था।