सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी नेता पर एफआईआर

नवभारतटाइम्स.कॉम
सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी नेता पर एफआईआर
NBT न्यूज , यमुना नगर

जिले के साढौरा में नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर से कथित अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सैनी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई नगर पालिका सचिव नितिन वत्स की शिकायत पर की गई है। नगर पालिका कर्मचारियों ने 7 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने पर्याप्त धाराएं नहीं लगाईं। उनकी मांग है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा भी जोड़ी जाएं, ताकि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 4 जुलाई को नगर पालिका की टीम बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पवन सैनी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल सिंह से बहस की। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।