फोन कर घर से बुलाने वाला दोस्त हिरासत में

नवभारतटाइम्स.कॉम
friend who called from home arrested by police after kidnapping
पुलिस ने पीड़ित को घर से बुलाने वाले दोस्त को हिरासत में ले लिया गया। दिलावर के परिजनों के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। फोन पर दूसरी तरफ से खुद दिलावर ने बात की। दिलावर ने घबराए हुए स्वर में परिजनों को बताया मैं इस वक्त सोनीपत में हूं।बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी का तेल खत्म हो गया है, जिस वजह से वो रुके हैं। इन लोगों ने रातभर मुझे गाड़ी में डालकर अलग-अलग जगहों पर घुमाया और मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट की है पुलिस उस अज्ञात नंबर की लोकेशन ट्रेस की।