Panipat Businessman Kidnapped In Film Style Friends Conspiracy Revealed
कारोबारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, मारपीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,पानीपत
पानीपत जिले में गुरुवार रात लकड़ी कारोबारी का उसके घर के बाहर से फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर लिया गया। किडनैप किए गए कारोबारी की पहचान दिलावर के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने पीड़ित को घर से बुलाने वाले दोस्त को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और बाकी बचे चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य साजिशकर्ता (दिलावर के दोस्त) को हिरासत कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी और कारोबारी की तलाश में पुलिस की टीमें सोनीपत की तरफ रवाना हो गई हैं। दिलावर के भाई अमित और ससुर रमेश ने बताया कि वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। दिलावर उस समय अपने घर पर था, तभी उनके पास इसराना के रहने वाले उसके एक दोस्त का फोन आया। दोस्त ने उसे जरूरी बात करने के बहाने घर से बाहर सड़क पर बुलाया। जब दिलावर बाहर पहुंचे, तो वहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें उनका दोस्त और 4 अन्य युवक सवार थे। मौके पर किसी बात को लेकर दिलावर और गाड़ी में बैठे युवकों के बीचर बहस शुरू हो गई। इसके बाद दिलावर को जबरदस्ती गाडी में डाल दिया।