Pro active Model Benefits 3483 Lakh People With Social Security Pension Over 125 Crore In Dayalu Yojana Aid
प्रो एक्टिव मॉडल पर 34.83 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
मुख्यमंत्री ने 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में सीधे एक हजार 121 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि भेजी है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं शामिल हैं। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव माडल’ अपनाया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वतः निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए तथा बिना आवेदन किए घर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है।
दयालु योजना में 3,295 परिवारों को आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत 3 हजार 295 परिवारों को 125.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जारी की गई सहायता को मिलाकर अब तक 77 हजार 590 परिवारों को 2 हजार 925 करोड़ 49 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है।