Revelation Of Making Pickles From Rotten Goods In Lucknow Goods Worth Lakhs Destroyed
खराब मसाले और सड़े-गले माल से बना रहे थे अचार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने राजधानी में दो दिन चले अभियान के दौरान अचार और मसाला बनाने वाली इकाइयों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सड़ा-गला कच्चा माल और खराब मसाले बरामद किए। कार्रवाई के दौरान करीब 25.80 लाख रुपये मूल्य का खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया, जबकि 9.07 लाख रुपये का सामान सीज कर लिया गया। जांच के लिए 19 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।एफएसडीए की टीम ने 8 और 9 जुलाई को बीकेटी स्थित मारुति महिला स्वावलंबी संस्थान में निरीक्षण किया। यहां अचार बनाने के लिए रखा कटा आम, नींबू, गोभी, गाजर, अदरक और मिर्च सड़ी-गली तथा फफूंद लगी मिली। सहायक आयुक्त वी.पी. सिंह के अनुसार करीब 8,400 किलो खराब कच्चा माल (अनुमानित कीमत 25.20 लाख रुपये) नष्ट कराया गया। वहीं बिक्री के लिए तैयार 2,000 जार (करीब 8 क्विंटल) मिक्स अचार भी सीज कर दिया गया।
इसी तरह इरादतनगर के लाहौरगंज स्थित तुषार स्पाइसेस एंड फूड प्रोडक्ट्स में निरीक्षण के दौरान 8,983 किलो मसाले (अनुमानित कीमत 6.67 लाख रुपये) सीज किए गए। ट्रांसपोर्टनगर स्थित अर्चिता इंडिया प्रा. लि. में भी 145 किलो खराब मसाले नष्ट कराए गए। दोनों प्रमुख फर्मों का संचालन बंद कराकर नोटिस जारी किए गए हैं।