CCSU पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों से छात्र परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
ccsu portal technical glitch students troubled application deadline nears
n NBT न्यूज, नोएडा : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतों ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। वेबसाइट सही ढंग से न चलने के कारण बड़ी संख्या में छात्र समाधान के लिए सेक्टर 39 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच रहे हैं।

छात्रा अंकिता ने बताया कि वह तीन दिनों से आवेदन का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पोर्टल प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहा। वहीं, अभिभावकों को डर है कि यदि समस्या जल्द दूर नहीं हुई, तो छात्र प्रवेश से वंचित रह सकते हैं। कॉलेज में सहायता कर रहे अर्जित सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण सर्वर पर बढ़ते लोड से तकनीकी समस्या आ रही है। उन्होंने छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी है।