Gurugram Suspicion Of Car Stepney Theft Neighbors Beat Couple Hand Bone Broken
पड़ोसियों ने की दंपती से मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : खेरा खुरमपुर गांव में गाड़ी की स्टेपनी चोरी होने के मामले में पड़ोसियों से पूछताछ करने पर दंपती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के दोनों हाथों की हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव खुर्रमपुर के विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा एक कंपनी की गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे गाड़ी घर के पास खड़ी थी, अगले दिन पता लगा किसी ने गाड़ी की स्टेपनी चोरी कर ली। शाम 5 बजे विनोद की पत्नी सविता देवी ने इस बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की तो सामने रहने वाली बीना भड़क गई। आरोप है कि बीना ने सविता को धक्का दे गिरा दिया। आरोपी बीना उसके पति सत्यवीर सहित गौतम और उनके दो ड्राइवरों ने हमला कर दिया।