Iran america War Path To Peace Difficult In West Asia Oil Prices Set To Surge
पश्चिम एशिया में शांति अभी दूर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध एक बार फिर भड़क उठा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल भरे जहाजों की आवाजाही में बाधा अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुई है। ओमान तट पर व्यापारिक जहाज पर हुए हमले ने समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने के फैसले से वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आना तय है। यदि दोनों देश अपने अहं पर अड़े रहे, तो यह युद्ध कभी समाप्त नहीं होगा। जरूरी है कि दोनों पक्ष अपनी जिद छोड़ें और हल निकालें।