शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
rape by promising marriage fir registered against youth from uttar pradesh sensation in gurugram
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सुशांत लोक एरिया में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को डराया-धमकाया और शादी के वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने किस दर्ज कर लिया है।

सुशांत लोक एरिया में रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के संभल निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि बीती 4 जुलाई को सुशांत लोक सी-ब्लॉक स्थित एक मकान में आरोपी ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उससे जल्द ही शादी करने का वादा किया और उसे शांत रहने को कहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने और अपने वादे को निभाने का दबाव बनाया, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शारीरिक चोट पहुंचाने और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।