कंपनी कर्मचारी से चाकू की नोक पर लूट में 3 नाबालिग समेत 5 पकड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम
robbery of company employee at knifepoint 5 accused including 3 minors arrested police nabbed in 24 hours
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : बावल की एक कंपनी के कर्मचारी को चाकू व पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले कार सवार 5 बदमाशों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में धर दबोचा। इनमें से 3 नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया तमंचा व कार बरामद की है। इनमें बालिग आरोपियों की पहचान गांव तिहाड़ा के मोहित व जटवाड़ा बावल के कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की पैदल परेड निकाली, जिसका विडियो वायरल हो रहा है।

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यूपी के सूरज सिंह ने शिकायत दी थी कि वह फिलहाल बावल के गांव जलियावास में किराये के मकान में रहते हैं और आईएमटी बावल के सेक्टर-6 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी पर काम करते हैं। सूरज ने बताया कि 11 जुलाई की शाम को जब वह कंपनी से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे तो सेक्टर-6 स्थित गुटरमैन कंपनी के पास एक कार में आए 5 बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में खींचकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर मारपीट की और उनका फोन छीन लिया। मोबाइल का पासवर्ड पूछकर उनके बैंक खाते से 24 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद वे उसे बावल के गांव दुल्हेड़ा खुर्द के नहर के पंप हाउस के पास फेंक कर फरार हो गए थे। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित ने 12 जुलाई को इस लूट की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर एक बिना नंबर की एक कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कार को मौके पर छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी मोहित को धर दबोचा।