Two Tragic Road Accidents In Gurgaon Laborer Crushed Between Trucks Youth Dies In Bike Skid
ट्रकों के बीच दबा मज़दूर, तो कहीं बाइक से फिसला युवक, दो मौतें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें पालम विहार में दो ट्रकों के बीच कुचलने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सेक्टर-37सी में बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी को अचानक किया बैक : पहले मामले में, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक मजदूर और ड्राइवर, जिनकी पहचान अर्जुन (60) के रूप में हुई है, की पालम विहार एरिया में दो ट्रकों के बीच फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक खड़े ट्रक के पीछे खड़े थे, तभी उनके ड्राइवर ने गाड़ी को अचानक बैक करना शुरू कर दिया। उसी समय, पीछे से एक और ट्रक आ गया, जिससे मजदूर दोनों भारी वाहनों के बीच में पूरी तरह फंस गए। इसहादसे में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को औपचारिक रूप से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था युवक: रविवार देर रात हुए एक अन्य हादसे में सेक्टर-37सी में एक स्कूल के पास बाइक फिसलने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, वह उत्तर प्रदेश के कासगंज के मूल निवासी थे और गुड़गांव के गडोली कलां गांव में रहते थे। बताया जा रहा है कि राहुल अपने दोस्त तुषार के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई।