Police Found Three Missing Girls In 48 Hours Families Expressed Happiness
लापता हुईं तीन लड़कियों को 48 घंटे में तलाशा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लापता हुईं तीन लड़कियों को महज 24 से 48 घंटे में तलाशकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश पीड़ित परिवारों ने पुलिस टीम का आभार जताया है।
सेक्टर-40 थाने में 9 जुलाई को सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी मदद से 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसी थाने में 5 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने बच्ची को असम से उसे सकुशल गुड़गांव ले आई। कानूनी औपचारिकताओं के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।