Sector 45 Rs 17000 Cash And Two Silver Idols Stolen From Builders Office
बिल्डर ऑफिस से कैश व चांदी की मूर्तियां चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-45: सेक्टर-45 में एक रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस को निशाना बनाकर चोरों के नकदी और चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-22 निवासी विनीत शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनका सेक्टर-45 में ऑफिस है। शनिवार रात ऑफिस में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगले दिन रविवार को जब वह ऑफिस पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि केबिन के अंदर ड्रावर में रखा बैग टेबल के ऊपर खुला पड़ा था, जिसमें से करीब 17 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा, केबिन के बाहर बने मंदिर से करीब 300-300 ग्राम वजन की चांदी की दो मूर्तियां भी गायब थीं।